वी-मार्ट रिटेल का दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 16 करोड़ रुपए हुआ

मुंबई, 3 नवंबर . वी-मार्ट रिटेल लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित किए. सितंबर 2026 में समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध घाटा बढ़कर 16 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि (वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही) में कंपनी को 8.87 करोड़ रुपए … Read more

सोने से मोहभंग! ज्वेलरी और निवेश के लिए तीसरी तिमाही में मांग 19 प्रतिशत तक घटी

मुंबई, 3 नवंबर . वैश्विक स्तर पर ज्वेलरी और निवेश के लिए सोने की मांग में 2026 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में क्रमश:19 प्रतिशत और 14 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है. यह जानकारी वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (डब्ल्यूजीसी) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों में दी गई. डब्ल्यूजीसी ने बताया कि वैश्विक स्तर … Read more

बैंकिंग क्षेत्र में बढ़ते साइबर हमलों पर बोले एसबीआई चेयरमैन, ग्राहकों की सुरक्षा के लिए आईबीए के साथ मिलकर काम कर रहा बैंक

मुंबई, 3 नवंबर . देश में बैंकिंग सेक्टर पर लगातार बढ़ते साइबर हमलों के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन चल्ला श्रीनिवासुलु (सीएस) सेट्टी ने मंगलवार को कहा कि बैंक के लिए साइबर सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है और ग्राहकों की सुरक्षा के लिए वह अन्य बैंकों के साथ मिलकर काम कर रहा है. वित्त … Read more

सोने की कीमतों में मामूली बदलाव; चांदी 3,500 रुपए से अधिक महंगी हुई

मुंबई, 3 नवंबर . सोने की कीमतों में मंगलवार को मामूली बदलाव देखा गया है. वहीं, चांदी का दाम 3,500 रुपए प्रति किलो से अधिक बढ़ गया है. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम मामूली रूप से 52 रुपए बढ़कर 1,37,576 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो … Read more

सरकार सीमित राजकोषीय प्रभाव के साथ एलटीसीजी टैक्स को कर सकती है खत्म: एसबीआई रिसर्च

नई दिल्ली, 3 नवंबर सरकार सभी निवेशक श्रेणियों के लिए दीर्घकालिक पूंजीगत लाभ (एलटीसीजी) कर को समाप्त कर सकती है और इसके बावजूद राजकोषीय समेकन के रोडमैप पर इसका बहुत अधिक असर नहीं पड़ेगा. यह जानकारी मंगलवार को जारी रिपोर्ट में दी गई. एसबीआई रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, एलटीसीजी टैक्स खत्म करने से सरकार … Read more

एसबीआई का दूसरी तिमाही में मुनाफा 14 प्रतिशत बढ़ा, एसेट क्वालिटी में हुआ सुधार

मुंबई, 3 नवंबर . भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए. इस दौरान बैंक का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.3 प्रतिशत बढ़कर 23,038 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. इसमें सहयोगी कंपनी में हिस्सेदारी बिक्री से आई एक मुश्त आय भी शामिल है. … Read more

आरबीआई ने फ्रीलांसर और सर्विस निर्यातकों के लिए रिपोर्टिंग नियमों को किया आसान

नई दिल्ली, 3 नवंबर . भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सेवाएं निर्यात करने वाले निवासी व्यक्तियों के लिए ‘एक्सपोर्ट डिक्लेरेशन फॉर्म’ (ईडीएफ) के अनुपालन नियमों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है. इसके अनुसार, फ्रीलांसर और सर्विस निर्यातक व्यक्ति भुगतान से जुड़ी जरूरी जानकारी अपने अधिकृत डीलर (एडी) बैंक को उपलब्ध करा देंगे, तो यह मान … Read more

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 700 अंक से ज्यादा उछला

मुंबई, 3 नवंबर . हफ्ते के लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान में खुला. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, कंपनियों के मजबूत दूसरी तिमाही नतीजों और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी के चलते सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में 1 प्रतिशत तक की बढ़त के साथ … Read more

आईटीसी का दूसरी तिमाही में मुनाफा 20 प्रतिशत घटा; आय 18,401 करोड़ रुपए रही

मुंबई, 2 नवंबर . दिग्गज भारतीय कंपनी आईटीसी ने सोमवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 20.1 प्रतिशत कम होकर 4,137 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 5,176 करोड़ रुपए था. एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी … Read more

आधुनिक चुनौतियों के समाधान में प्राचीन ज्ञान और परंपराएं होंगी अहम : एक्सपर्ट्स

वाराणसी, 2 नवंबर . ‘आधुनिक चुनौतियों के लिए प्राचीन ज्ञान’ विषय पर आयोजित तीन दिवसीय विश्व संगोष्ठी में शामिल शिक्षाविदों, विशेषज्ञों और विद्वानों ने मौजूदा चुनौतियों से निपटने में सदियों पुरानी परंपराओं के उपयोग के महत्व पर जोर दिया. साथ ही, युवाओं के साथ संवाद और चर्चा करने की आवश्यक बताया. सोमवार को वाराणसी में … Read more

बाजार की पाठशाला: धनतेरस पर सोना खरीदने जा रहे हैं? बिल चुकाने से पहले ये पांच चीजें जरूर चेक कर लें

नई दिल्ली, 2 नवंबर . धनतेरस और दिवाली के दौरान सोना खरीदना भारतीय परिवारों की परंपरा का अहम हिस्सा है. इस साल धनतेरस 6 नवंबर को मनाई जाएगी और बड़ी संख्या में लोग सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदेंगे. हालांकि कई बार ग्राहक केवल सोने की कीमत देखकर खरीदारी कर लेते हैं, … Read more

रूस से जुड़े तेल की खरीद पर अमेरिकी टैरिफ छूट से भारत-यूएस व्यापार को मिलेगा बढ़ावा : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 2 नवंबर . अमेरिका के रूस से जुड़े टैरिफ और प्रतिबंधों से संबंधित उपायों में रूसी मूल के तेल और गैस के प्रमुख खरीदारों को छूट देने के फैसले से भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिली है. इससे कारोबारी विश्वास बहाल होगा और द्विपक्षीय व्यापार को गति देने में मदद मिलेगी. यह जानकारी … Read more

दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

मुंबई, 2 नवंबर . मजबूत घरेलू और वैश्विक संकेतों के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ हरे निशान में खुला. अमेरिकी-ईरान वार्ता में सफलता की उम्मीदों के चलते कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट के कारण प्रमुख बेंचमार्क सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से … Read more

सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

नई दिल्ली, 1 नवंबर . सोने और चांदी में इस हफ्ते बड़ी गिरावट देखने को मिली, जिससे दोनों कीमती धातुओं का दाम क्रमश: 1,500 रुपए और 13,000 रुपए से अधिक घट गया. इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 1,576 रुपए कम होकर 1,40,054 रुपए प्रति 10 ग्राम … Read more

केंद्र ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर . केंद्र सरकार की ओर से देश के घरेलू उद्योगों की आवश्यकता को देखते हुए कपास के आयात पर सीमा शुल्क छूट को 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ा दिया गया है. यह जानकारी वस्‍त्र मंत्रालय द्वारा शनिवार को दी गई. मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया,”भारत सरकार ने … Read more

सेबी ने डेटाबेस में चूक को लेकर पीसी ज्वेलर के एमडी और कंपनी सचिव को दी चेतावनी

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर . पीसी ज्वेलर लिमिटेड ने शनिवार को बताया कि भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कंपनी के प्रमोटर एवं प्रबंध निदेशक बलराम गर्ग और कंपनी सचिव एवं अनुपालन अधिकारी विजय पंवार को प्रशासनिक चेतावनी पत्र जारी किया है. यह कार्रवाई इस साल की शुरुआत में कंपनी की ओर से जारी … Read more

जीएसटी, म्यूचुअल फंड से लेकर मोबाइल फोन तक एक नवंबर से बदल रहे ये नियम

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर . हर नए महीने की शुरुआत में कुछ नए नियम लागू होते हैं. ऐसे में एक नवंबर से भी कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं, जिनका असर सीधे आपकी जेब पर पड़ सकता है. इसमें म्यूचुअल फंड, जीएसटी और पेंशन जैसे नियम शामिल हैं. म्यूचुअल फंड स्कीमों में एक … Read more

सरकार ने पेट्रोल पर निर्यात शुल्क को हटाया, डीजल और एटीएफ पर ड्यूटी को बढ़ाया

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर . केंद्र सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को घटाकर शून्य कर दिया है. साथ ही, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) पर विशेष निर्यात शुल्क में क्रमश: 3 रुपए प्रति लीटर और 0.50 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है. यह जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा शनिवार … Read more

भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 68.4 प्रतिशत हुआ : केंद्र

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर . भारत ने हाल के वर्षों में सामाजिक सुरक्षा की पहुंच का काफी विस्तार किया है. सामाजिक सुरक्षा कवरेज 2015 में 19 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 68.4 प्रतिशत हो गया. इस विस्तार ने एक अरब से अधिक लोगों को सामाजिक सुरक्षा ढांचे के भीतर ला दिया है. यह जानकारी सरकार … Read more

सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा

मुंबई, 31 अक्टूबर . भारतीय इक्विटी बाजार में इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत की तेजी देखी गई. इसे विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की खरीदारी, बॉन्ड यील्ड में नरमी और मजबूत घरेलू नतीजों से सहारा मिला. 26-30 अक्टूबर के कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 1,335.70 अंक या 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 74,459.53 और निफ्टी 453.10 … Read more

‘मोहब्बत की दुकान के कारण हमारी दुकानदारी खराब न करें’, राहुल गांधी की रैली को लेकर बोले कारोबारी

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर . इंडी गठबंधन की ओर से एक नवंबर को आयोजित की जाने वाली रैली को लेकर कारोबारियों ने राहुल गांधी से शुक्रवार को कहा कि मोहब्बत की दुकान के कारण हमारी दुकानदारी खराब न करें. साथ ही, दीपावली के चलते रैली को टालने की अपील की. सदर बाजार बारी मार्केट ट्रेडर्स … Read more

वित्त मंत्री सीतारमण ने भारत में रूसी राजदूत से मुलाकात की, द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर हुई चर्चा

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर . वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव से मुलाकात की. इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार और निवेश जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई. यह जानकारी वित्त मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई. वित्त मंत्रालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में … Read more

ग्रेटर नोएडा में पीएनबी बैंक में 10.24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर . ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में ग्राहकों के खातों से कथित तौर पर 10.24 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने एफआईआर दर्ज कर ली है. यह जानकारी सूत्रों के हवाले से शुक्रवार को दी गई. सूत्रों की … Read more

सेबी ने एफपीआई के लिए केवाईसी नियमों को आसान बनाया, रिव्यू की अवधि आठ साल तक बढ़ाई

मुंबई, 30 अक्टूबर . भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए अनुपालन को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया और विदेशी निवेशकों की श्रेणियों के आधार पर रिव्यू की अवधि को एक साल से बढ़ाकर दो साल और तीन साल से बढ़ाकर आठ साल कर … Read more

भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-सितंबर अवधि में वित्त वर्ष 27 के लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत रहा

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर . भारत का राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 27 की पहली छमाही (अप्रैल-सितंबर) में 7.15 लाख करोड़ रुपए रहा है, जो कि सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित किए गए राजकोषीय घाटे लक्ष्य का 42.1 प्रतिशत है. यह जानकारी सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी डेटा में दी गई. … Read more

गो फैशन की दूसरी तिमाही में मुनाफा 59 प्रतिशत घटा, राजस्व भी 3 प्रतिशत गिरा

मुंबई, 30 अक्टूबर . गो फैशन (इंडिया) लिमिटेड, जो महिलाओं के बॉटमवियर ब्रांड गो कलर्स का संचालन करती है, ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कमजोर वित्तीय नतीजे दर्ज किए हैं. कंपनी का शुद्ध लाभ (नेट प्रॉफिट) सालाना आधार पर 59 प्रतिशत घटकर 9 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की … Read more

वैश्विक दबाव के बीच सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स में 200 अंकों से ज्यादा की बढ़त

मुंबई, 30 अक्टूबर . कमजोर वैश्विक संकेतों, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका और ईरान के बीच भू-राजनीतिक तनावों को लेकर नई चिंताओं के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ सपाट खुला. बाजार खुलने पर बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद 74,151.04 के मुकाबले 48.65 अंक … Read more

‘खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम’ को मंजूरी मिलने पर कारोबारियों ने जताई खुशी, कहा- देश में स्पोर्ट्स को मिलेगा बढ़ावा

लुधियाना, 29 अक्टूबर . केंद्र सरकार की ओर से ‘खेलो इंडिया स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग स्कीम’ को मंजूरी मिलने पर कारोबारियों ने खुशी जताते हुए गुरुवार को कहा कि इससे देश में खेलों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, युवाओं को सेहतमंद रखने में मदद मिलेगी. समाचार एजेंसी से बातचीत में यूनाइटेड साइकिल पार्ट्स एंड मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन … Read more

इंडिगो को दूसरी तिमाही में हुआ 1,879 करोड़ रुपए का घाटा; आय में 26 प्रतिशत का उछाल

मुंबई, 29 अक्टूबर . भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे घोषित किए. इस दौरान कंपनी का शुद्ध घाटा कम होकर 1,879 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि तिमाही के दौरान उसका … Read more

गोल्ड ईटीएफ एयूएम बढ़कर 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार, शीर्ष 5 फंड्स के पास 80 प्रतिशत मार्केट शेयर

मुंबई, 29 अक्टूबर . भारत की गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) इंडस्ट्री की सभी 26 स्कीम की एसेट्स बढ़कर 30 सितंबर, 2026 तक 1.86 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचट गई है. यह जानकारी गुरुवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई. आईसीआरए एनालिटिक्स द्वारा जुटाए गए आंकड़े के अनुसार, शीर्ष पांच गोल्ड ईटीएफ स्कीमों … Read more

ग्रीन हाइड्रोजन में भारत बना दुनिया का अग्रणी देश, 9.5 अरब डॉलर के समझौते हुए: प्रल्हाद जोशी

नई दिल्ली, 29 अक्टूबर . भारत की कंपनियों द्वारा ग्रीन हाइड्रोजन की आपूर्ति के लिए किए गए कुल ऑफटेक एग्रीमेंट अक्टूबर 2026 तक बढ़कर 5,55,610 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से अधिक के हो गए हैं. इसके साथ ही भारत ग्रीन हाइड्रोजन की आपूर्ति संबंधी प्रतिबद्धताओं में दुनिया का अग्रणी देश बन गया है. यह … Read more

म्यूचुअल फंड्स में एक नवंबर से डिफॉल्ट होगा डायरेक्ट प्लान, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न

मुंबई, 29 अक्टूबर . एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड स्कीमों में एक नवंबर से डायेक्ट प्लान डिफॉल्ट होंगे. यह जानकारी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे की ओर से दी गई. साथ ही, कहा कि एएमसी को उन ग्राहकों को अधिक एक्सपेंस रेश्यो की जानकारी … Read more

अदाणी एयरपोर्ट्स और आईएचसीएल ने देश के चार शहरों में आठ होटल्स खोलने के लिए किया करार

मुंबई, 29 अक्टूबर . देश के सबसे बड़े प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (एएएचएल) और देश की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) ने गुरुवार को मल्टी-होटल करार किया. इसके तहत देश के चार शहरों मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ और गुवाहाटी में कुल 2,000 कमरों की क्षमता वाले आठ होटल … Read more

भारतीय शेयर बाजार मजूबती के साथ खुला, मीडिया और आईटी स्टॉक्स में खरीदारी

मुंबई, 29 अक्टूबर . भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में मजूबती के साथ खुला. सुबह 9:25 पर सेंसेक्स 156 अंक या 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,401 और निफ्टी 36 अंक या 0.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 22,743 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी को सहारा मीडिया और आईटी … Read more

एस्ट्रोटॉक का वित्त वर्ष 2026 में मुनाफा 10 गुना बढ़ा; आय 1,800 करोड़ रुपए के पार

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर . ज्योतिष और आध्यात्मिक प्लेटफॉर्म एस्ट्रोटॉक ने वित्त वर्ष 2025-26 में शुद्ध मुनाफे में 10 गुना से अधिक की वृद्धि दर्ज की है. मुनाफे में यह उछाल कंपनी के मुख्य परामर्श कारोबार में मजबूत वृद्धि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी से विस्तार और ई-कॉमर्स कारोबार के बढ़ने से आया है. नोएडा स्थित … Read more

विज्ञान पर फोकस से स्थानीय उत्पादन को मिल रहा बढ़ावा, बायोइकोनॉमी बीते 12 वर्षों में 19 गुना बढ़ी : जितेंद्र सिंह

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर . केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार की ओर से विज्ञान पर फोकस बढ़ाने से स्थानीय उत्पादन को सपोर्ट मिल रहा है और देश की बायोइकोनॉमी बीते 12 वर्षों में करीब 19 गुना बढ़ गई है. इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी) के साइडलाइन में … Read more

हुंडई मोटर इंडिया का मुनाफा दूसरी तिमाही में 24 प्रतिशत घटा

मुंबई, 28 अक्टूबर . हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड ने बुधवार को दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के नतीजे जारी किए. कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 23.9 प्रतिशत घटकर 1,196 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि पिछले वर्ष की समान तिमाही में 1,572 करोड़ रुपए था. कंपनी के मुनाफे में गिरावट की वजह इनपुट लागत में … Read more

टाटा पर वित्त मंत्री सीतारमण का राहुल गांधी को जबाव, हर मुद्दे का राजनीतिकरण न करें

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर . राहुल गांधी की ओर से टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किए जाने के आरोप पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि नेता विपक्ष को हर मुद्दे का राजनीतिकरण करने से बचना चाहिए. साथ ही, व्यावसायिक और कानूनी मामलों को बिना सोचे-समझे ‘आपराधिक’ करार देना बिल्कुल स्वीकार्य … Read more

केंद्र ने डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का किया ऐलान, 1.17 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनधारकों को होगा फायदा

मुंबई, 28 अक्टूबर . केंद्र सरकार ने बुधवार को केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेशभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसका फायदा 1.17 करोड़ से ज्यादा कर्माचारियों और पेंशनधारकों को मिलेगा. सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र … Read more

नोएल टाटा समूह की छह कंपनियों में बोर्ड से देंगे इस्तीफा

मुंबई, 28 अक्टूबर . टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा समूह की छह कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देंगे. इसकी वजह गैर-कार्यकारी निदेशकों के रिटायरमेंट के लिए समूह की नीति है. नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 वर्ष के हो जाएंगे. यह कदम ‘नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक’ के कारोबार वाले इस समूह में … Read more

भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का औसत एयूएम वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 14.1 प्रतिशत बढ़ा : रिपोर्ट

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर . भारतीय म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की औसत एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में तिमाही आधार पर 4.9 प्रतिशत और सालाना आधार पर 14.1 प्रतिशत बढ़कर 89.51 लाख करोड़ रुपए हो गई है. यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई. आईसीआरए एनालिटिक्स की ओर रिपोर्ट … Read more

अदाणी पोर्ट्स की आय दूसरी तिमाही में 24 प्रतिशत बढ़ी, वित्त वर्ष 27 के लिए ईबीआईटीडीए गाइडेंस को 1,000 करोड़ रुपए बढ़ाया

अहमदाबाद, 28 अक्टूबर . अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 18 प्रतिशत बढ़कर 3,682 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले साल की समान तिमाही में 3,120 करोड़ रुपए था. वित्त वर्ष … Read more

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी, सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक फिसला

मुंबई, 28 अक्टूबर . कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच आईटी और बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली के चलते हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को भी भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में खुला. इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी 50 में एक प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. यह लगातार सातवां … Read more

एआई का बदलता दौर मैनेजर्स जैसी नौकरियों के लिए खड़ा सकता है मुश्किल: एयरबीएनबी सीईओ ब्रायन चेस्की

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर . एयरबीएनबी के सीईओ ब्रायन चेस्की ने कहा कि एआई का तेजी से बदलता दौर उन लोगों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है, जो केवल लोगों को मैनेज करते हैं या फिर कुछ नया सीखना नहीं चाहते. इन्वेस्ट लाइक द बेस्ट पॉडकास्ट में चेस्की ने कहा कि दो श्रेणियों के … Read more

सोने की कीमतों में मामूली बदलाव, चांदी करीब दो हजार रुपए सस्ती हुई

मुंबई, 27 अक्टूबर . सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को गिरावट देखने को मिली. इस दौरान सोना करीब 280 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2,000 रुपए प्रति किलो सस्ती हो गई. आईबीजेए के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 279 रुपए कम होकर 1,41,431 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, … Read more

अदाणी ग्रुप के एसीसी का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन मजबूत, सीमेंट बिक्री 9.7 मिलियन टन रही

अहमदाबाद, 27 अक्टूबर . अदाणी ग्रुप के एसीसी लिमिटेड ने मंगलवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए. इस दौरान कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा है और सीमेंट बिक्री 9.7 मिलियन टन रही. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में परिचालन से आय 5,689 … Read more

केंद्र ने 1,000 रुपए के नए नोट से जुड़े वायरल दावे को किया खारिज, कहा-आरबीआई ने नहीं किया कोई ऐलान

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर . केंद्र सरकार के तहत आने वाली पीआईबी फैक्ट चेक यूनिट ने मंगलवार को उस दावे को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि भारत में 1,000 रुपए का नया नोट जारी किया गया है. यह स्पष्टीकरण तब आया जब इंस्टाग्राम, एक्स और टेलीग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर कुछ ऐसी पोस्ट … Read more

एफएंडओ एक्सपायरी पर सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट

मुंबई, 27 अक्टूबर . एफएंडओ एक्सपायरी के दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद लगभग सपाट स्तर पर बंद हुआ. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया. कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 8.08 अंक यानी 0.01 … Read more