सोने की कीमत लगातार दूसरे दिन कम हुई; चांदी 5,000 रुपए से अधिक सस्ती हुई

मुंबई, 27 मई . सोने और चांदी की कीमतों में बुधवार को लगातार दूसरी बार गिरावट देखने को मिली. इससे सोने का दाम 1.56 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत करीब 2.61 लाख रुपए प्रति किलो हो गई है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,539 रुपए कम होकर 1,56,072 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,57,611 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 22 कैरेट सोने का दाम 1,44,372 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,42,962 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है.

18 कैरेट सोने की कीमत कम होकर 1,17,054 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,18,208 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी कमजोरी देखी गई.

चांदी का दाम 5,296 रुपए कम होकर 2,60,917 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,213 रुपए प्रति किलो था.

आईबीजेए द्वारा सोने और चांदी की कीमतों को दिन में दो बार जारी किया जाता है.

हाजिर के साथ-साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 जून 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 1.32 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,55,530 रुपए और चांदी का 3 जुलाई 2026 का कॉन्ट्रैक्ट 2.26 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,64,509 रुपए पर था.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. खबर लिखे तक कॉमेक्स पर सोना 1.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 4,462 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.83 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74.44 डॉलर प्रति औंस पर थी.

जानकारों के मुताबिक, निवेशक अमेरिका में आने वाले महंगाई और जीडीपी डेटा का इंतजार कर रहे हैं. इससे से सोने की आगे की दिशा तय होगी. यह दोनों डेटा 28 मई को अमेरिकी समयनुसार सुबह 8:30 बजे आने की उम्मीद है.

एबीएस/