
श्रीनगर, 21 सितंबर . जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में बड़ी संख्या में पर्यटक आ रहे हैं. टूरिस्ट गोंडोला के जरिए खोंगदूरी और अफरवत की खूबसूरती का मजा ले रहे हैं. इसके साथ ही इलाके के नजारों और स्थानीय लोगों की मेहमाननवाजी की तारीफ कर रहे हैं.
गुलमर्ग घूमने आई एक पर्यटक ने सोमवार को से बात करते हुए कहा कि यहां पहली बार आए हैं और अनुभव तो बहुत बढ़िया है, जैसे हम लोग मूवी में देखते और सुनते आए हैं. हम इसे महसूस कर रहे हैं और इसका आनंद ले रहे हैं. यहां का नजारा मनमोहक है, लेकिन एक चीज जिसे हम मिस कर रहे हैं, वह है बर्फ. गुलमर्ग में बर्फ देखने के लिए हम एक बार फिर से वापस आएंगे.
उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत मददगार हैं, उनकी मेहमाननवाजी काफी अच्छी है. हम लोग बहुत एंजॉय कर रहे हैं. हम लोगों ने बहुत यादें जुटा ली हैं. उन्होंने कहा कि जीवन में एक बार हर किसी को कश्मीर जरूर आना चाहिए. कश्मीर एक सपने जैसा है. जैसा कि हम लोग सुनते आए हैं कि कश्मीर स्वर्ग है, वाकई में यह धरती का स्वर्ग है.
जम्मू-कश्मीर घूमने आई एक अन्य पर्यटक सोनिया ठाकुर ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश से आई हैं. श्रीनगर में यह उनका पहला अनुभव है और यह बहुत अच्छा है. पहले थोड़ी बारिश हो रही थी. हालांकि, अभी तो धूप आ गई है. सोनिया ने कहा कि कश्मीर बहुत ही खूबसूरत है, हिमाचल की तरह ही.
उन्होंने भी लोगों से कहा कि गुलमर्ग जरूर आएं. यहां के लोग काफी अच्छे हैं. किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई है. सब बहुत बढ़िया है.
कश्मीर घूमने आए एक अन्य टूरिस्ट ने भी कहा कि उनका यहां पहला अनुभव है. मौसम काफी सुहावना है. यह मिनी स्विट्जरलैंड की तरह लग रहा है. यहां के लोग काफी अच्छे हैं. पर्यटकों को बहुत सम्मान देते हैं.
उन्होंने कहा कि जैसा कि लोग कश्मीर के बारे में बात करते हैं कि यह सुरक्षित नहीं है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. यहां के लोग काफी मिलनसार हैं. लोग बहुत अच्छे से खिदमत करते हैं. मैं तो सबको कहूंगा कि एक बार यहां जरूर आइए और सभी सीजन में आइए. यहां सर्दी और गर्मी का अलग-अलग मजा है. अभी सितंबर का महीना है, तो इसका अलग ही मजा है. मुझे बहुत ही अच्छा लगा और सब लोगों को जरूर आना चाहिए.
–
डीके/एबीएम