दक्षिण अफ्रीका ने यूएस की वीजा पाबंदियों को खारिज किया, घरेलू नीतियों का बचाव किया

जोहान्सबर्ग, 16 सितंबर . दक्षिण अफ्रीका ने बुधवार को अमेरिका की नई वीजा पाबंदियों को खारिज कर दिया. देश का कहना है कि इस कदम से उसकी घरेलू नीतियों की गलत तस्वीर पेश की जाती है और कूटनीतिक बातचीत के जरिए आपसी मतभेदों को सुलझाने की कोशिशें कमजोर होती हैं. दक्षिण अफ्रीका के अंतरराष्ट्रीय संबंध … Read more

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति ने ईयू और नाटो के साथ संबंधों पर जोर दिया

ब्रातिस्लावा, 16 सितंबर . स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने बुधवार को यूरोपीय संघ (ईयू) और नाटो की सदस्यता के महत्व पर जोर दिया और साथ ही मजबूत राजनयिक और आर्थिक संबंधों की वकालत की. बुधवार को संसद में ‘स्टेट ऑफ द रिपब्लिक’ संबोधन में पेलेग्रिनी ने कहा कि भले ही स्लोवाकिया के ईयू और … Read more

चीन के सछ्वान प्रांत के पहाड़ी इलाके में सेब की खेती से ग्रामीणों की बढ़ रही आमदनी

बीजिंग, 16 सितंबर . दक्षिण-पश्चिमी चीन के सछवान प्रांत स्थित ल्यांगशान यी जातीय स्वायत्त प्रिफेक्चर की शिदे काउंटी के पहाड़ों में, समुद्र तल से 2,000 मीटर से भी अधिक की ऊंचाई पर फैला 20 हेक्टेयर से अधिक का सेब बाग इन दिनों फसल की कटाई के लिए पूरी तरह तैयार है. सात साल पहले, घर … Read more

दक्षिण-पश्चिम चीन में फिंगलू नहर का आधिकारिक उद्घाटन

बीजिंग, 16 सितंबर . दक्षिण-पश्चिम चीन के क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश में नई बनी फिंगलू नहर का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया गया. इसे पश्चिमी भूमि-समुद्री नए कॉरिडोर की एक महत्वपूर्ण रीढ़ परियोजना माना जाता है. जानकारी के अनुसार, फिंगलू नहर का निर्माण 28 अगस्त 2022 को शुरू हुआ था. इसकी कुल लंबाई 134.2 किलोमीटर … Read more

यमन सीमा से दूर रहें अमेरिकी नागरिक, सऊदी अरब यात्रा पर भी करें पुनर्विचार: यूएस एडवाइजरी

रियाद, 16 सितंबर . अमेरिका ने सऊदी अरब में रह रहे अपने नागरिकों को यमन की सीमा से दूर रहने की नसीहत दी है. अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को सऊदी अरब के लिए यात्रा संबंधी एडवाइजरी को लेवल-3 यानी ‘यात्रा पर पुनर्विचार’ की श्रेणी में रखा है और यमन से लगी सीमा वाले इलाकों … Read more

पाकिस्तान में डीजल की बढ़ी कीमतों से सामान ढुलाई हुई महंगी, ट्रांसपोर्टर परेशान

इस्लामाबाद, 16 सितंबर . ‘ऑल पाकिस्तान गुड्स ट्रांसपोर्ट ओनर्स एसोसिएशन’ के अध्यक्ष मुहम्मद ओवैस चौधरी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण सामान ढुलाई कराने वाले ट्रांसपोर्टरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है; कई ट्रांसपोर्टरों ने आर्थिक नुकसान के कारण अपना कामकाज बंद कर दिया … Read more

ईरान का दावा: केशम द्वीप के हवाई क्षेत्र में एक और अमेर‍िकी एमक्‍यू-9 ड्रोन मार ग‍िराया

वॉशिंगटन, 16 सितंबर . ईरान ने अमेरिकी सेना के एक और एमक्‍यू-9 ड्रोन को मार ग‍िराने का दावा क‍िया. बुधवार सुबह केशम द्वीप के ऊपर ईरान की वायु रक्षा प्रणाली ने ड्रोन को इंटरसेप्ट करके नष्ट कर द‍िया. इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (आईआरआईबी) की जानकारी के अनुसार, ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने बुधवार … Read more

यमन में एक लाख से ज्यादा लोग बेघर, यूएन ने 90 लाख डॉलर की मदद जारी की

संयुक्त राष्ट्र, 16 सितंबर . संयुक्त राष्ट्र के आपातकालीन राहत समन्वयक टॉम फ्लेचर ने यमन में विस्थापित परिवारों और उन्हें शरण देने वाले समुदायों की मदद के लिए 90 लाख अमेरिकी डॉलर की तत्काल सहायता राशि जारी की है. यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने दी. ओसीएचए ने कहा … Read more

दक्षिण कोरिया के पूर्व राष्ट्रपति यून को राहत, अपीलीय सुनवाई में झूठी गवाही के आरोप से बरी

सोल, 16 सितंबर . दक्षिण कोरिया की एक अपीलीय अदालत ने बुधवार को पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल को पूर्व प्रधानमंत्री हान डक-सू के विद्रोह से जुड़े मुकदमे में झूठी गवाही देने के आरोप से बरी कर दिया. सोल हाईकोर्ट ने कहा कि नवंबर में हुई सुनवाई के दौरान यून ने जब यह कहा था … Read more

कैलिफोर्निया: लॉस एंजिलिस के चैट्सवर्थ इलाके में हेलीकॉप्टर क्रैश, हादसे में तीन की मौत

लॉस एंजिल्स, 16 सितंबर . कैलिफोर्निया के लॉस एंजिलिस में मंगलवार रात (स्थानीय समयानुसार) चैट्सवर्थ इलाके में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय अधिकारियों ने इस हादसे की पुष्टि करते हुए बताया क‍ि घटना में तीन लोगों की मौत हो गई. इससे पहले मंगलवार रात ही इसी इलाके में एक एसयूवी और मेट्रो बस की … Read more

मिस्र के राष्ट्रपति और सऊदी क्राउन प्रिंस की मुलाकात, संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर हुई चर्चा

काहिरा, 16 सितंबर . मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल-फतह अल-सीसी ने काहिरा में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद से मुलाकात की. दोनों नेताओं ने आपसी संबंधों और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की. मंगलवार को हुई इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग को … Read more

उत्तर कोरिया का आरोप, दक्षिण कोरिया-जापान को परमाणु पनडुब्बी के लिए उकसा रहा है वाशिंगटन

सोल, 16 सितंबर . उत्तर कोरिया ने बुधवार को अमेरिका पर आरोप लगाया कि वह दक्षिण कोरिया और जापान को परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बियां हासिल करने के लिए उकसा रहा है. उत्तर कोरिया ने इस मुद्दे को अपनी परमाणु क्षमता बढ़ाने के पक्ष में एक तर्क के रूप में भी इस्तेमाल किया. उत्तर … Read more

पिछले 48 घंटे में रूस ने दिखाई आक्रामकता, यूरोप की एकजुटता को कमजोर करने की कोशिश: काजा कल्लास

नई द‍िल्‍ली, 16 सितंबर . यूरोपीय संघ (ईयू) की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्‍लास ने कहा क‍ि पिछले 48 घंटों में हमने रूस की खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकतों को खुलकर देखा है. उन्‍होंने एक बार फ‍िर यूक्रेन के ल‍िए समर्थन जारी रखने की बात दोहराई. उन्‍होंने कहा क‍ि रूसी युद्धपोत ने डेनमार्क के एक हेलीकॉप्टर … Read more

नशा तस्‍करी के ख‍िलाफ साउथकॉम की एक और कार्रवाई, पूर्वी प्रशांत महासागर में डुबोया फ्लोटिंग रिफ्यूलिंग स्टेशन

वॉशिंगटन, 16 सितंबर . अमेरिकी साउथ कमांड (साउथकॉम) ने मंगलवार को पूर्वी प्रशांत महासागर में नशा तस्‍करी के ख‍िलाफ एक और कार्रवाई को अंजाम द‍िया. साउथकॉम के न‍िर्देश पर जॉइंट टास्क फोर्स वेस्टर्न हेमिस्फियर (जेटीएफ-डब्‍ल्‍यूएचईएम) की टीम ने फ्लोटिंग रिफ्यूलिंग स्टेशन को डुबो द‍िया. सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर साउथकॉम ने घटना की जानकारी … Read more

हूती समूह ने सऊदी अरब को दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी, यमन के पांच प्रांतों में 52 हवाई हमलों का आरोप

सना, 16 सितंबर . यमन के हूती समूह ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने यमन के पांच प्रांतों में 52 हवाई हमले किए हैं. दोनों पक्षों के बीच सीमा पार संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है. हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सारिया ने मंगलवार को सोशल … Read more

ईरान के खिलाफ युद्ध में अमेरिका के 38 अरब डॉलर खर्च, महंगाई बढ़ी: सीबीओ रिपोर्ट

वॉशिंगटन, 16 सितंबर . अमेरिकी कांग्रेसनल बजट ऑफिस (सीबीओ) के अनुसार, जुलाई तक ईरान के खिलाफ अमेरिकी सैन्य अभियान पर पेंटागन का लगभग 38 अरब डॉलर खर्च हो चुका था. संस्था का अनुमान है कि आगे भी इस युद्ध पर हर महीने 2 से 3 अरब डॉलर अतिरिक्त खर्च हो सकते हैं. सीबीओ ने चेतावनी … Read more

ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश

वॉशिंगटन, 16 सितंबर . रिपब्लिकन प्रतिनिधि थॉमस मैसी ने अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव पेश किया है. उन्होंने यह कदम ईरान के खिलाफ चल रहे युद्ध और अपने पद पर उनके कामकाज को लेकर उठाया. मंगलवार को प्रतिनिधि सभा में बोलते हुए मैसी ने हेगसेथ पर ‘गंभीर संवैधानिक और … Read more

भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य का उच्चायुक्त किया गया नियुक्त

नई दिल्ली, 16 सितंबर . विदेश मंत्रालय की ओर से मंगलवार को साझा जानकारी के अनुसार, भरत कुमार कुठाती को त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में भारत के अगले उच्चायुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है. 2006 बैच के आईएफएस अधिकारी भरत कुमार कुठाती वर्तमान समय में बोत्सवाना गणराज्य में भारती उच्चायुक्त की जिम्मेदारी संभाल … Read more

ब्रिक्स अब सिर्फ 5 देशों का समूह नहीं, ग्लोबल साउथ की नई आवाज है: पूर्व राजनयिक सुधीर टी देवरे

नई दिल्ली, 15 सितंबर . पूर्व राजनयिक सुधीर टी देवरे ने ब्रिक्स समिट को ग्लोबल साउथ के लिए अहम बताया है. उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन बहुत महत्वपूर्ण देशों के साथ ही वैश्विक दक्षिण के उन देशों को भी एक मंच पर लाया है, जिन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं मिलता. ब्रिक्स अब किसी … Read more

भारत-चीन में प्रतिद्वंद्विता नहीं, साझेदारी जरूरी, सीमा विवाद सुलझा तो बढ़ेगा व्यापार: विशेषज्ञ वाइल अव्वाद

नई दिल्ली, 15 सितंबर . भारत-चीन संबंधों पर विदेशी मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने कहा कि दुनिया एशिया के दोनों दिग्गजों को समायोजित कर सकती है, इसलिए प्रतिद्वंद्विता के बजाय साझेदारी होनी चाहिए. उन्होंने पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात को विश्वास बहाली और द्विपक्षीय संबंधों में नए, स्थिर दौर की शुरुआत … Read more

ओमान के मुसंदम के पास तेल टैंकर पर हमले की पुष्टि, 23 चालक दल का रेस्क्यू, दो लापता

मस्कट, 15 सितंबर . ओमान ने मंगलवार को पनामा-ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी अल गैया पर हमले की पुष्टि की. ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने बताया कि एमटी अल गैया के इंजन रूम में आग लगने के बाद उसे देश के एक बंदरगाह तक लाया जा रहा है. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ की ओर से … Read more

रूस की कार्रवाई पर भड़का यूरोप, ईयू चीफ बोलीं- यह आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है, नाटो देगा जवाब

नई दिल्ली, 15 सितंबर . रूस की ओर से यूरोप में लगातार हो रही ‘उकसावे की कार्रवाइयों’ को लेकर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ये यूरोप के खिलाफ रूसी आक्रामकता का व्यापक पैटर्न है और यूरोप नाटो के साथ मिलकर इसका जवाब देगा. यूरोपीय … Read more

शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख ‘छ्यूशी’ पत्रिका में प्रकाशित होगा

बीजिंग, 15 सितंबर . चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान को मजबूत करने पर एक लेख बुधवार, 16 सितंबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की केंद्रीय समिति की प्रमुख पत्रिका ‘छ्यूशी जर्नल’ के इस साल के 18वें अंक में प्रकाशित किया जाएगा. लेख में जोर दिया गया है … Read more

वांग यी ने फ्रांस और लातविया के विदेश मंत्रियों के साथ की फोन वार्ता

बीजिंग, 15 सितंबर . चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने 14 सितंबर को निमंत्रण पर फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-नोएल बैरोट के साथ फोन पर वार्ता की. इस मौके पर वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक नेतृत्व में चीन-फ्रांस संबंधों के सतत विकास का रुझान कायम रहा. अब अंतर्राष्ट्रीय स्थिति … Read more

शी चिनफिंग ने फुच्येन प्रांत के ‘चांगचो 110’ के सदस्यों को जवाबी पत्र भेजा

बीजिंग, 15 सितंबर . हाल ही में, सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीनी राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने चीन के फुच्येन प्रांत में स्थित “चांगचो 110” आपातकालीन प्रतिक्रिया दल के सभी सदस्यों को एक पत्र लिखकर उन्हें प्रोत्साहन दिया और अपनी हार्दिक अपेक्षाएं व्यक्त कीं. अपने पत्र में शी चिनफिंग … Read more

सेवा व्यापार मेले से विदेशी निवेश को मिले नए अवसर

बीजिंग, 15 सितंबर . चीन अंतरराष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला (सीआईएफटीआईएस) का समापन हुआ. इस वर्ष के मेले में 400 से अधिक फॉर्च्यून 500 कंपनियों और उद्योग की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया. इस वर्ष पहली बार “चीन सेवा” केस प्रदर्शनी क्षेत्र स्थापित किया गया. इसमें एआई, बड़े मॉडल और इंटेलिजेंट एजेंट जैसी प्रमुख तकनीकों को … Read more

13वां पेइचिंग श्यांगशान फोरम शुरू

बीजिंग, 15 सितंबर . 13वां पेइचिंग श्यांगशान फोरम पेइचिंग अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र में शुरू हुआ. इस वर्ष फोरम का विषय “स्थिरता पर आम सहमति बनाएं, सुरक्षा शासन को संयुक्त रूप से बढ़ावा दें” है. फोरम 15 से 17 सितंबर तक चलेगा. इसमें करीब 100 देशों, क्षेत्रों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडलों के साथ-साथ चीन … Read more

चीन में ग्रामीण निर्माण की गति तेज

बीजिंग, 15 सितंबर . इस साल से चीन ग्रामीण निर्माण को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादन और रहने की स्थिति बेहतर होती रही है. ताजा आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने तक 3.3 लाख से ज्यादा नई परियोजनाएं ग्रामाण निर्माण परियोजना डेटाबेस में जोड़ी गई हैं. ग्रामीण सड़क ग्रामीण निर्माण … Read more

पहले आठ महीनों में हाईटेक उद्योग में निवेश 5.2 प्रतिशत बढ़ा

बीजिंग, 15 सितंबर . चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इसमें चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल के पहले आठ महीनों में उच्च प्रौद्योगिकी उद्योग में निवेश पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 5.2 प्रतिशत बढ़ा है. यह आंकड़ा दिखाता है … Read more

ब्रिक्स बैठक में मोदी का संदेश, आपसी हित और सम्मान से आगे बढ़ें भारत-चीन

नई दिल्ली, 15 सितंबर . विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि हाल ही में नई दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई. नई दिल्ली में मंगलवार को साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए विदेश … Read more

आईएमईसी में अहम भूमिका चाहता है साइप्रस, भारत से बढ़ेगा सीधा जुड़ाव : इवागोरस व्रियोनाइड्स

नई दिल्ली, 15 सितंबर . भारत में साइप्रस के उच्चायुक्त इवागोरस व्रियोनाइड्स ने एक विशेष बातचीत में साइप्रस मुद्दे पर 52 साल से जारी कब्जे के अपने निजी अनुभव, तुर्किए के साथ संवाद की संभावना, भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (आईएमईसी) में साइप्रस की अहम भूमिका, ब्रिक्स की प्रासंगिकता और गाजा के लिए मानवीय सहायता में … Read more

राष्ट्रपति ली ने की तुर्कमेनिस्तान की सराहना, ईरान संकट के समय नागरिकों की सुरक्ष‍ित न‍िकासी के ल‍िए जताया आभार

सोल, 15 सितंबर . दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग ने मंगलवार को तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सरदार बर्दिमुहामेदोव का आभार व्‍यक्‍त क‍िया. उन्होंने ईरान से दक्षिण कोरियाई नागरिकों को सुरक्षित निकालने में तुर्कमेनिस्तान की मदद की सराहना की. यह निकासी इस साल अमेरिका-ईरान युद्ध शुरू होने के बाद की गई थी. ली जे-म्युंग ने यह … Read more

ईरान ने होर्मुज स्‍ट्रेट के हवाई क्षेत्र में मार ग‍िराया अमेरिका का एमक्‍यू-1 ड्रोन, आईआरजीसी का दावा

तेहरान, 15 सितंबर . ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने होर्मुज स्‍ट्रेट के हवाई क्षेत्र में मंगलवार को एक और एमक्‍यू-1 ड्रोन को मार गिराने का दावा क‍िया. इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी (आईआरएनए) की र‍िपोर्ट के अनुसार, आईआरजीसी के जनसंपर्क विभाग ने कहा कि अमेरिकी ड्रोन को होर्मुज स्‍ट्रेट के पश्चिमी हिस्से के … Read more

ईरान के दक्षिणी तट पर मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं पर ड्रोन हमला, मछुआरे लापता

तेहरान, 15 सितंबर . ईरान के दक्षिणी तट के पास सोमवार रात दो मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर ड्रोन हमला हुआ. ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार, इस घटना के बाद से कई मछुआरे लापता हो गए हैं. यह हमला दक्षिणी बंदरगाह शहर कारगन के तट के पास और लारक द्वीप के आसपास … Read more

जब तक ईरान की शर्तें पूरी नहीं होती, अमेरिका के साथ बातचीत संभव नहीं: मोहस‍िन रेजाई

तेहरान, 15 सितंबर . ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सेक्रेटरी मोहस‍िन रेजाई ने कहा क‍ि अमेरिका के साथ बातचीत तब तक संभव नहीं है जब तक क‍ि ईरान की शर्तें पूरी नहीं हो जाती. ईरान के एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मोहसिन रेजाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पोस्‍ट पर यह बात कही. उनका … Read more

यमन में जारी लड़ाई की वजह से लोग घर छोड़ने को मजबूर : संयुक्त राष्ट्र

यूनाइटेड नेशंस, 15 सितंबर . संयुक्त राष्ट्र (यूएन) से जुड़े मानवीय सहायता संगठनों ने चेतावनी दी है कि यमन में जारी लड़ाई लोगों को अपने घर छोड़ने के लिए मजबूर कर रही है. इससे आम नागरिकों की मौत और घायल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं. वहीं, पहले से दबाव में चल रहे राहत कार्यों … Read more

ऑस्ट्रेलिया में एआई से जुड़े खतरों के लिए शुरुआती चेतावनी प्रणाली की कमी: इंटेलिजेंस प्रमुख

कैनबरा, 15 सितंबर . ऑस्ट्रेलिया की साइबर खुफिया एजेंसी के प्रमुख की ओर से चेतावनी दी गई है कि देश को एआई से उत्पन्न खतरों के लिए एक प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली की आवश्यकता है. ऑस्ट्रेलियाई सिग्नल्स डायरेक्टरेट (एएसडी) की डायरेक्टर-जनरल एबिगेल ब्रैडशॉ ने सोमवार को कैनबरा में एक समिट में कहा कि एआई हमले सरकारों … Read more

अमेरिकी टैरिफ को लेकर ब्राजील और यूएस के बीच सितंबर के आखिर में बातचीत की तैयारी

रियो डी जेनेरो, 15 सितंबर . अमेरिकी टैरिफ को लेकर ब्राजील और अमेरिका के बीच जल्‍द ही बातचीत होने की संभावना है. ब्राजील के अधिकारियों के अनुसार, यह बैठक सितंबर के आखिर में हो सकती है. ब्राजील के विकास, उद्योग, व्यापार और सेवाएं मंत्री मार्सियो एलियास रोजा ने सोमवार (स्थानीय समय के अनुसार) कहा कि … Read more

मॉस्को के साथ ‘संयुक्त सहयोग’ बढ़ाएगा उत्तर कोर‍िया, किम जोंग ने रूस से संबंध मजबूत करने का किया वादा

सोल, 15 सितंबर . उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भेजे एक संदेश में कहा है कि उनका देश मॉस्को के साथ ‘संयुक्त सहयोग’ को और बढ़ाएगा तथा उसे और गहरा करेगा. यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच सैन्य और आर्थिक संबंध लगातार … Read more

क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले रोकने के अमेरिकी प्रस्‍ताव पर रूस राजी हुआ तो यूक्रेन भी करेगा समर्थन : जेलेंस्की

कीव, 15 सितंबर . यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि अमेरिका ने एक मजबूत प्रस्ताव द‍िया क‍ि दोनों पक्ष क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर हमले रोक दें. उन्‍होंने कहा क‍ि अगर रूस अमेरिकी प्रस्ताव पर अमल करता है तो यूक्रेन इस तनाव कम करने की प्रक्रिया का समर्थन करने के लिए तैयार है. यूक्रेन के राष्ट्रपति … Read more

अमेरिकी Supreme Court ने खार‍िज की ट्रंप की अपील, मेल-बैलेट में बदलाव की मंजूरी नहीं

वॉशिंगटन, 15 सितंबर . अमेरिका के Supreme Court ने सोमवार (स्थानीय समय के अनुसार) ट्रंप प्रशासन को नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनावों के लिए मेल बैलेट पर नए और व्यापक नियम लागू करने से रोक दिया. कोर्ट ने उस आपातकालीन अपील को खारिज कर दिया, जिसमें निचली अदालत की ओर से लगाए गए प्रतिबंध … Read more

मेक्सिको के आंतरिक मामलों में विदेशी दखल मंजूर नहीं: राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबौम

मेक्सिको सिटी, 15 सितंबर . मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शेनबौम ने एक बार फिर कहा है कि उनकी सरकार देश के आंतरिक मामलों में किसी भी विदेशी दखल या हस्तक्षेप को मंजूर नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ संबंध सहयोग और तालमेल पर आधारित होने चाहिए. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में शेनबौम ने … Read more

आईआरजीसी का दावा: प्रतिबंधित रास्‍ते का इस्‍तेमाल कर रहा था ‘एल गैया’ तेल टैंकर, नेवल माइन से टकराने के बाद लगी आग

तेहरान, 15 सितंबर . ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नौसेना ने कहा है कि ‘एल गैया’ नाम का एक विशाल तेल टैंकर, जो होर्मुज स्‍ट्रेट को पार करने के लिए दक्षिणी हिस्से के एक ‘प्रतिबंधित’ रास्ते का इस्तेमाल कर रहा था, नौसैनिक बारूदी सुरंगों से टकरा गया. टक्कर के बाद उसमें विस्फोट … Read more

लीबिया से 171 सोमाली प्रवासियों को भेजा गया घर, अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन ने कराई सुरक्षित वापसी

मोगादिशु, 15 सितंबर . अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन (आईओएम) द्वारा आयोजित एक विशेष चार्टर उड़ान के जरिए लीबिया में फंसे 171 सोमाली प्रवासी सोमवार को सुरक्षित रूप से अपने देश लौट आए. लौटने वालों में तीन नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं. अंतरराष्ट्रीय प्रवासन संगठन के अनुसार, ये प्रवासी बेहतर जीवन की तलाश में कई देशों से … Read more

पश्चिमी कैमरून में संदिग्ध अलगाववादी लड़ाकों ने सात लोगों का किया अपहरण, बंधकों को छुड़ाने के लिए अभियान शुरू

याउंडे, 14 सितंबर . कैमरून के पश्चिमी क्षेत्र में संदिग्ध अलगाववादी लड़ाकों ने एक ही परिवार के सात लोगों का अपहरण कर लिया. यह घटना रविवार रात पश्चिमी क्षेत्र के नून डिवीजन स्थित बंगोरैन इलाके में हुई. जानकारी के अनुसार, हथियारबंद हमलावरों ने एक परिवार के घर में घुसकर लोगों को अगवा कर लिया. क्षेत्र … Read more

ब्रिक्स सहयोग और ग्लोबल साउथ के विश्वास का स्रोत

बीजिंग, 14 सितंबर . 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत के नई दिल्ली में आयोजित हुआ. इस साल ब्रिक्स सहयोग व्यवस्था की स्थापना की 20वीं वर्षगांठ है. वर्तमान शिखर सम्मेलन ने निष्पक्षता, न्याय और समावेशी विकास के लिए “ग्लोबल साउथ” की आकांक्षाओं को दिखाया. साथ ही, शिखर सम्मेलन ने इस बात … Read more

ब्रिक्स का विस्तार: भारत-चीन दृष्टिकोण से बदलता वैश्विक दक्षिण

बीजिंग, 14 सितंबर . चीन में एक भारतीय पत्रकार के रूप में भारत-चीन संबंधों और बदलती विश्व व्यवस्था को देखते हुए ब्रिक्स का विस्तार एक दिलचस्प सवाल खड़ा करता है- क्या यह मंच केवल उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है या भारत और चीन जैसे देशों के लिए वैश्विक दक्षिण की भूमिका को नए सिरे से … Read more

‘चीनी सेवा व्यापार’ का दुनिया के लिए क्या महत्व है?

बीजिंग, 14 सितंबर . 2026 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला हाल ही में पेइचिंग में संपन्न हुआ. 90 देशों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों ने प्रदर्शनी लगाई, 400 से अधिक फॉर्च्यून 500 और उद्योग की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया, और 1200 से अधिक परिणाम हासिल किए गए. जीई हेल्थकेयर के चीन-निर्मित उच्च-स्तरीय इमेजिंग उपकरणों से लेकर … Read more

चीन का समग्र विकास प्रशंसनीय, शासन का अनुभव सीखने लायक : जॉर्डन के पूर्व प्रधानमंत्री उमर रजाज

बीजिंग, 14 सितंबर . हाल ही में जॉर्डन के पूर्व प्रधानमंत्री उमर अल-रजाज ने चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) को दिए एक विशेष साक्षात्कार में चीन की अपनी कई यात्राओं के अनुभव साझा किए. उन्होंने कहा कि चीन सांस्कृतिक विरासत और तकनीकी नवाचार को बखूबी जोड़ रहा है और उसका समग्र विकास प्रशंसनीय है. रजाज ने … Read more

चीन में प्रजनन समर्थन नीति को और बेहतर किया जाएगा

बीजिंग, 14 सितंबर . चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने सोमवार को ’15वीं पंचवर्षीय योजना की शुरुआत’ श्रृंखला के तहत एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया. इसमें चीनी राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग, राष्ट्रीय पारंपरिक चीनी चिकित्सा प्राधिकरण और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण प्राधिकरण समेत संबंधित विभागों ने ’15वीं पंचवर्षीय योजना’ के कार्यान्वयन और स्वस्थ चीन के निर्माण … Read more

चीन में एकीकृत कंप्यूटिंग क्षमता की निगरानी शुरू

बीजिंग, 14 सितंबर . 2026 चीन कंप्यूटिंग क्षमता सम्मेलन से मिली जानकारी के अनुसार, चीन के कंप्यूटिंग क्षमता प्लेटफॉर्म ने देशभर में एकीकृत कंप्यूटिंग क्षमता की समन्वित निगरानी व्यवस्था तैयार कर ली है. हाल के वर्षों में चीन में कंप्यूटिंग क्षमता अधोसंरचना के निर्माण का दायरा लगातार बढ़ा है और इसके लेआउट को भी लगातार … Read more

नानचिंग संस्कृति और पर्यटन महोत्सव का उद्घाटन हुआ

बीजिंग, 14 सितंबर . 2026 नानचिंग संस्कृति और पर्यटन महोत्सव का उद्घाटन समारोह और नानचिंग शहर की छवि विषय आमंत्रण गतिविधि के परिणामों की घोषणा का कार्यक्रम, चीन के नानचिंग नगर की स्थानीय सरकार, चाइना मीडिया ग्रुप के च्यांग्सू स्टेशन और चाइना मीडिया ग्रुप के समाचार और न्यू मीडिया सेंटर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित … Read more

यमन के हूती विद्रोहियों का सऊदी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन हमले, उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने की निंदा

सना, 14 सितंबर . यमन के हूती विद्रोहियों ने सोमवार को दावा किया कि उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी सऊदी अरब में स्थित एक प्रमुख सैन्य एयरबेस पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया. सीमा पार बढ़ते तनाव के बीच इस हमले को क्षेत्र में सैन्य टकराव में बड़ी वृद्धि के तौर पर देखा जा रहा … Read more

भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग की बैठक में जयशंकर बोले-वियतनाम ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ का अहम साझेदार

नई द‍िल्‍ली, 14 सितंबर . विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सोमवार को व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी सहयोग पर भारत-वियतनाम संयुक्त आयोग के 19वें सत्र की बैठक को संबोध‍ित क‍िया. इस दौरान उन्‍होंने वियतनाम के विदेश मंत्री ले होआई ट्रुंग और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्‍वागत क‍िया. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुझे यह देखकर बहुत … Read more

ईरान की चेतावनी के बाद भी होर्मुज में तैनाती पर व‍िचार कर रहा दक्षिण कोरिया, अमेर‍िका के साथ करेगा रक्षा वार्ता

सोल, 14 सितंबर . दक्षिण कोरिया और अमेरिका इस सप्ताह अपने वरिष्ठ अधिकारियों के बीच नियमित रक्षा वार्ता करने जा रहे हैं. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह बैठक ऐसे समय हो रही है जब सोल, होर्मुज स्‍ट्रेट में सैन्य तैनाती के विकल्प पर विचार कर रहा है. रक्षा … Read more

इन्वेस्टमेंट समिट से पहले पीएम मार्क कार्नी बोले- कनाडा अपने भविष्य की कमान खुद संभाल रहा

टोरंटो, 14 सितंबर . कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने कनाडा इन्वेस्टमेंट समिट से पहले कहा कि देश में अब अर्थव्यवस्था के बदलाव और भविष्य की दिशा को लेकर एक नई सहमति बन गई है. रविवार शाम को कनाडा के उद्योग जगत के नेताओं को संबोधित करते हुए कार्नी ने कहा कि यह सहमति इस … Read more

पाकिस्तान में कोयला खदान में गैस विस्फोट में चार की मौत, पांच घायल

इस्लामाबाद, 14 सितंबर . पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में एक कोयला खदान में गैस विस्फोट होने से चार श्रम‍िकों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए. सूत्रों के अनुसार, यह हादसा रविवार को हरनाई जिले की एक कोयला खदान के अंदर गैस जमा होने के कारण हुआ. विस्फोट की सूचना मिलते … Read more

फिलीपींस में संसदीय चुनाव से पहले गोलीबारी; तीन की मौत, 15 घायल

मनीला, 14 सितंबर . दक्षिणी फिलीपींस के कोटाबाटो सिटी में रविवार रात करीब आधी रात से पहले एक मतदान केंद्र के बाहर हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए. समाचार एजेंसी स‍िन्हुआ के अनुसार, यह घटना बांगसमोरो ऑटोनॉमस रीजन इन मुस्लिम मिंडानाओ (बीएआरएमएम) में होने वाले संसदीय … Read more

ब्र‍िक्‍स सम‍िट के प्रमुख लक्ष्‍यों को डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने स्‍वास्‍थ्‍य से जोड़ा, नेताओं के सामने रखीं चार मांगें

नई द‍िल्‍ली, 14 सितंबर . विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने 18वें ब्र‍िक्‍स श‍िखर सम्‍मेलन की चर्चा में शाम‍िल चार प्रमुख व‍िषय लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्‍थिरता को सीधे तौर पर स्‍वास्‍थ्‍य क्षेत्र में प्रगत‍ि से जोड़ा. उन्‍होंने ब्र‍िक्‍स नेताओं से स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने और उसे वैश्विक विकास के … Read more

कतर के प्रधानमंत्री ने कुवैत और ऑस्ट्रिया के विदेश मंत्रियों से की बात, सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

दोहा, 14 सितंबर . कतर के प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान बिन जसीम अल थानी ने कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्रह जाबेर अल-अहमद अल-सबाह और ऑस्ट्रिया गणराज्य की यूरोपीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों की संघीय मंत्री बीट मेनिल-रीसिंगर से फोन पर वार्ता की. दोनों ही देशों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने … Read more

ट्रंप के बयान पर ब्रिटेन में व‍िरोध, आयरलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड को एक करने की कही बात

लंदन, 14 सितंबर . अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आयरलैंड और ब्रिटेन के नॉर्दर्न आयरलैंड के एक हो जाने संबंधी बयान पर ब्रिटेन में काफी विरोध देखने को मिला है. आयरलैंड की दो दिवसीय यात्रा के दौरान ट्रंप ने शनिवार को कहा कि वह आयरलैंड और नॉर्दर्न आयरलैंड को एक होते देखना पसंद करेंगे. ब्रिटेन … Read more

ओमान में ईरान और खाड़ी देशों के बीच होने वाली बैठक टली, नई तारीख पर बनी सहमति

मस्कट/तेहरान, 14 सितंबर . ओमान के विदेश मंत्री सैय्यद बद्र बिन हमद अल बुसैदी ने रविवार को बताया क‍ि ओमान के शहर सलालाह में सोमवार को होने वाली ईरान और खाड़ी देशों की बैठक को फिलहाल टाल दिया गया है. अल बुसैदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर ल‍िखा, “सभी पक्षों के बीच सहमति बनाए … Read more

जर्मन और रूसी पत्रकार हुए भारतीय मेहमाननवाजी के मुरीद, बोले- सबसे बेहतरीन मीडिया किट और सबसे स्वादिष्ट खाना

नई दिल्ली, 13 सितंबर . ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 में भारत की मेजबानी और व्यवस्था ने विदेशी मीडिया का दिल जीत लिया. जर्मनी के पत्रकार बेन ने भारत के अपने पहले दौरे को यादगार बताते हुए कहा कि चार बार ब्रिक्स कवर करने के बाद यह अब तक की सबसे अच्छी मीडिया किट थी. वहीं, … Read more

यमन में हूती हमले से भारी नुकसान, एक महीने में 500 से ज्यादा सैनिकों की मौत

अदन (यमन), 13 सितंबर . यमन की सरकारी सेना ने रविवार को दावा किया कि पश्चिमी तटीय क्षेत्र में हूती विद्रोहियों के साथ एक महीने तक चली लड़ाई में उसके 500 से अधिक सैनिक मारे गए और करीब 1,500 सैनिक घायल हुए हैं. यह संघर्ष उस समय हुआ जब हूती समूह ने रणनीतिक बाब-अल-मंदब जलडमरूमध्य … Read more

ब्रिक्स सम्मेलन में आतंकवाद पर बनी आम सहमति भारत के लिए बड़ी उपलब्धि: पूर्व राजदूत जेके त्रिपाठी

नई दिल्ली, 13 सितंबर . नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों द्वारा पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने और नई दिल्ली घोषणा पर सर्वसम्मति को पूर्व राजदूत जेके त्रिपाठी ने बड़ी कूटनीतिक सफलता बताया है. वहीं पीएम मोदी के ग्लोबल साउथ को ‘रूल शेपर’ बनने के बयान का समर्थन जताया और कहा कि 190-195 देशों की … Read more

ब्रिक्स में भारत की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण, संतुलन की नीति सराहनीय : इजरायली महावाणिज्य दूत

मुंबई, 13 सितंबर . मध्य-पश्चिम भारत में इजरायल के महावाणिज्य दूत यानिव रेवाच ने ब्रिक्स में भारत की भूमिका और भारत-इजरायल संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है. रेवाच ने मुंबई में साइबर प्रोजेक्ट लॉन्च और हाइफा के अदाणी पोर्ट पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के प्रोजेक्ट का भी जिक्र किया. मध्य-पश्चिम … Read more

चीनी वीआर फिल्म वेनिस इमर्सिव के शीर्ष पुरस्कार से सम्मानित

बीजिंग, 13 सितंबर . 83वां वेनिस अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शनिवार को इटली के वेनिस स्थित लिडो द्वीप पर संपन्न हुआ. इसी दिन चीनी वीआर लघु फिल्म ‘पिजन रिंग’ को ‘वेनिस इमर्सिव ग्रैंड अवार्ड’ से सम्मानित किया गया. शनिवार शाम आयोजित समापन समारोह में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का गोल्डन लायन पुरस्कार डेनिश निर्देशक मे एल-तौखी की फिल्म … Read more

शांगहाई में 2026 फुच्यांग इनोवेशन फोरम का आयोजन

बीजिंग, 13 सितंबर . 12 सितंबर को चीन के महानगर शांगहाई में 2026 फुच्यांग इनोवेशन फोरम का मुख्य मंच आयोजित किया गया. वैश्विक विज्ञान और प्रौद्योगिकी, उद्योग और निवेश क्षेत्र से आए प्रतिनिधियों ने मौलिक अनुसंधान में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों में नई सफलताओं जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया. साथ ही, यांग्त्ज़ी नदी … Read more

सीआईएफटीआईएस 2026 में 1200 से अधिक उपलब्धियां हासिल

बीजिंग, 13 सितंबर . 2026 चीन अंतर्राष्ट्रीय सेवा व्यापार मेला यानी सीआईएफटीआईएस 13 सितंबर को चीन की राजधानी पेइचिंग में संपन्न हुआ. इस वर्ष के सीआईएफटीआईएस में 7 श्रेणियों में 1,200 से अधिक उपलब्धियां हासिल की गईं. इस दौरान 200 मंचों, सम्मेलनों और व्यापारिक समन्वय एवं प्रचार गतिविधियों का आयोजन किया गया. मेले में 1,830 … Read more

ब्रिक्स देशों के नेताओं की 18वीं बैठक में नई दिल्ली घोषणा जारी

बीजिंग, 13 सितंबर . ब्रिक्स देशों के नेताओं की 18वीं बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई. इस मौके पर नई दिल्ली घोषणा जारी की गई. घोषणा में पारस्परिक सम्मान और समझ, संप्रभु समानता, एकजुटता और लोकतंत्र, खुलेपन और समावेशिता, सहयोग को गहरा करने और आम सहमति की ब्रिक्स भावना को दोहराया गया. पिछले 20 वर्षों … Read more

ब्रिक्स को ‘चार अग्रणी’ बनने का आह्वान

बीजिंग, 13 सितंबर . स्थानीय समयानुसार 12 सितंबर की दोपहर, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के नेताओं की 18वीं बैठक के पहले चरण में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने ‘युग की जिम्मेदारी साझा करें, अग्रणी शक्ति बनने का साहस करें’ शीर्षक से महत्वपूर्ण भाषण दिया. राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ब्रिक्स … Read more

18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: शी जिनपिंग का वैश्विक दक्षिण को मजबूत करने पर जोर

बीजिंग, 13 सितंबर . स्थानीय समयानुसार 13 सितंबर की सुबह, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के नेताओं की 18वीं बैठक के दूसरे चरण में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने ‘ब्रिक्स सहयोग की नींव मजबूत करें, वैश्विक दक्षिण की शक्ति को बढ़ाएं’ शीर्षक से महत्वपूर्ण भाषण दिया. शी जिनपिंग ने कहा … Read more

राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात से चीन-भारत रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद: प्रोफेसर दीपक

बीजिंग, 13 सितंबर . दिल्ली में आयोजित हो रहे 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग व भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भेंट को जानकार द्विपक्षीय संबंध बेहतर होने की दिशा में अहम कदम मान रहे हैं. जेएनयू में सेंटर फॉर चाइनीज़ स्टडीज़ के प्रोफसर बीआर दीपक ने सीजीटीएन हिंदी संवाददाता अनिल … Read more

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर सबकी नजर, दुनिया कर रही पीएम मोदी के विजन की तारीफ

नई दिल्ली, 13 सितंबर . भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को दुनिया भर की मीडिया सफल बता रही है. पीएम मोदी के कूटनीतिक कौशल और की प्रशंसा हो रही है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. देश दुनिया इस पर … Read more

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन पर सबकी नजर, दुनिया कर रही पीएम मोदी के विजन की तारीफ

नई दिल्ली, 13 सितंबर . भारत की अध्यक्षता में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को दुनिया भर की मीडिया सफल बता रही है. पीएम मोदी के कूटनीतिक कौशल और की प्रशंसा हो रही है. नई दिल्ली के भारत मंडपम में दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया है. देश दुनिया इस पर … Read more

टेड्रोस ने पीएम मोदी का जताया आभार, ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लिए ब्रिक्स की प्रतिबद्धता की सराहना

नई दिल्ली, 13 सितंबर . विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयसस ने रविवार को 2026 ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए गए गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए उनका आभार जताया. उन्होंने वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करने और ‘हेल्थ फॉर ऑल’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के … Read more

इंडोनेशिया में 243 यात्रियों को लेकर न‍िकला ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ जहाज जावा सागर में लापता, तलाश में न‍िकली रेस्‍क्‍यू टीम

नई द‍िल्‍ली, 13 सितंबर . इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार को ‘वर्गो ट्रांसपोर्ट-8’ नामक एक जहाज लापता हो गया. 243 लोगों को लेकर यह जहाज शनिवार सुबह सुराबाया से रवाना हुआ था, लेकिन यात्रा के दौरान अचानक इसका संपर्क टूट गया. इंडोनेशिया की खोज और बचाव एजेंसी (बसारनास) ने जहाज की तलाश में सर्च … Read more

इराक और तुर्की समकक्षों से अराघची ने की फोन वार्ता, पश्चिम एशिया तनाव रोकने पर हुई चर्चा

तेहरान, 13 सितंबर . ईरान, इराक और तुर्की ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में तनाव को और बढ़ने से रोकने की जरूरत पर जोर दिया है. यह मुद्दा शनिवार को ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और उनके तुर्की और इराकी समकक्षों के बीच हुई अलग-अलग फोन वार्ताओं में प्रमुख रूप से उठाया गया. इसकी … Read more

यूक्रेन के आसमान में मंडरा रहे घातक ‘शाहेद ड्रोन’, जेलेंस्की ने कहा- अर्थव्यवस्था को न‍िशाना बना रहा रूस

कीव, 13 सितंबर . यूक्रेन पर रूस के घातक हमले जारी हैं. शन‍िवार को भी रूस ने लगभग 500 ड्रोन से यूक्रेन पर हमला क‍िया. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा क‍ि रूस को जब सैन्‍य मोर्चे पर सफलता नहीं म‍िली तो उसने यूक्रेन की अर्थव्यवस्था को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. उन्‍होंने … Read more

ईरान और ओमान के बीच बनी सहमत‍ि, होर्मुज स्‍ट्रेट के नए प्रवेश और निकास मार्गों की रूपरेखा तैयार

तेहरान/दोहा, 13 सितंबर . ईरान के अधिकारियों ने बताया है कि ईरान और ओमान ने होर्मुज स्‍ट्रेट के लिए नए प्रवेश और निकास मार्गों की रूपरेखा पर सहमति बना ली है. दोनों देश सोमवार को मस्कट में होने वाली एक क्षेत्रीय बैठक में खाड़ी देशों को इस बातचीत के नतीजों की जानकारी देंगे. अर्ध-सरकारी समाचार … Read more

ब्रिक्स वैश्विक स्तर पर अहम भूमिका निभाने में सक्षम : यूएन महासचिव के प्रवक्ता

नई दिल्ली, 12 सितंबर . ब्रिक्स समूह की बढ़ती वैश्विक प्रासंगिकता के बीच संयुक्त राष्ट्र ने उसके महत्व को स्वीकार किया है. यूएन ने माना कि बदलते विश्व क्रम में विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने के लिए ब्रिक्स जैसे मंचों की भूमिका अहम हो गई है. इसी क्रम में यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस … Read more

चीन ने ब्रिक्स सहयोग को मजबूत करने में सकारात्मक भूमिका निभाई

बीजिंग, 12 सितंबर . नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भागीदारी को वैश्विक दक्षिण के बीच सहयोग मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. इस वर्ष ब्रिक्स सहयोग तंत्र की स्थापना के 20 वर्ष पूरे हो रहे … Read more

ली छ्यांग ने चीनी राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की

बीजिंग, 12 सिंतबर . चीनी प्रधानमंत्री ली छ्यांग ने राज्य परिषद की कार्यकारी बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सुरक्षा उत्पादन को मजबूत करने के लिए आगे की व्यवस्था की गई, कंप्यूटिंग पावर नेटवर्क के निर्माण से संबंधित कार्यों का अध्ययन किया गया, पुराने जलाशयों के नवीनीकरण और उन्नयन को व्यापक और व्यवस्थित रूप से बढ़ावा … Read more

चीन अंतरराष्ट्रीय निवेश व व्यापार मेले ने ‘चीनी अवसर 2.0’ का स्पष्ट संकेत भेजा

बीजिंग, 12 सितंबर . 26वां चीन अंतरराष्ट्रीय निवेश और व्यापार मेला 8 से 11 सितंबर को दक्षिण चीन के श्यामन शहर में आयोजित हुआ. 129 देशों व क्षेत्रों तथा 30 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 1,200 से अधिक आधिकारिक संस्थाओं और औद्योगिक व व्यापारिक मंडलों ने इसमें भाग लिया, जो एक नया ऐतिहासिक रिकॉर्ड है. इस मेले … Read more

चीनी वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिका को जासूसी गतिविधियों को तुरंत बंद करने की चेतावनी दी

बीजिंग, 12 सितंबर . चीनी वाणिज्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने एक पत्रकार के उस प्रश्न के उत्तर में, जिसमें सीआईए के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा चीन के खिलाफ़ जासूसी गतिविधियों पर दिए गए सार्वजनिक बयान का जिक्र था, कहा कि चीन अमेरिका को चेतावनी देता है कि वह चीन और चीनी उद्यमों के खिलाफ … Read more

चीन ने संयुक्त राष्ट्र में दक्षिण-दक्षिण सहयोग को गहरा करने का आह्वान किया

बीजिंग, 12 सितंबर . संयुक्त राष्ट्र स्थित चीन के स्थायी मिशन के अस्थायी कार्यदूत सुन लेई ने 11 सितंबर को दक्षिण-दक्षिण सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र दिवस पर एक उच्च स्तरीय चर्चा में भाषण देते हुए दक्षिण-दक्षिण सहयोग को गहरा करने का आह्वान किया. सुन लेई ने कहा कि चीन “ग्रुप ऑफ 77 और चीन” … Read more

चीन नवाचार के लाभों को साझा करने को तैयार है : चीनी विदेश मंत्रालय

बीजिंग, 12 सितंबर . अधिक से अधिक विदेशी कंपनियां चीन में अनुसंधान और विकास तथा नवाचार करने का विकल्प चुन रही हैं. चीन नवाचार के लाभों को विश्व के साथ साझा करने और साझा विकास हासिल करने के लिए तत्पर है. चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने 11 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में … Read more

दक्षिण एशियाई देशों ने अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया

बीजिंग, 12 सितंबर . दक्षिण एशियाई वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क के आठ सदस्य देशों ने 11 सितंबर को काठमांडू घोषणापत्र को अपनाया, जिसमें समन्वित कानून प्रवर्तन, वित्तीय जांच और आपराधिक न्याय सहयोग के माध्यम से अवैध वन्यजीव व्यापार से निपटने के लिए क्षेत्रीय प्रयासों को मजबूत करने का संकल्प लिया गया. दक्षिण एशियाई वन्यजीव प्रवर्तन नेटवर्क … Read more

18वां ब्रिक्स समिट सिर्फ भारत नहीं, पूरी दुनिया के लिए अहम, हम बहुध्रुवीय दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं : विशेषज्ञ मानस बेहरा

भुवनेश्वर, 12 सितंबर . भारत की अध्यक्षता में 18वें ब्रिक्स समिट को विदेश मामलों के एक्सपर्ट प्रोफेसर मानस बेहरा ने वैश्विक अर्थव्यवस्था और भूराजनीतिक सिस्टम के लिए एक अहम कार्यक्रम बताया. उन्होंने कहा कि यह ग्रुप बहुध्रुवीय दुनिया के लिए एक अहम मंच के तौर पर उभर रहा है. विदेश मामलों के एक्सपर्ट प्रोफेसर मानस … Read more

43 देशों के 50 से अधिक प्रतिनिधि पेरिस में बीएपीएस हिंदू मंदिर में

पेरिस/बुसी-सेंट-जॉर्जेस, 12 सितंबर . यूनेस्को के 43 देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले 50 से अधिक राजदूत और प्रतिनिधि गुरुवार को बुसी-सेंट-जॉर्जेस स्थित नवनिर्मित बीएपीएस स्वामिनारायण हिंदू मंदिर में विशेष ‘इंडो-फ्रेंच कल्चरल ओपन डे’ के लिए एकत्रित हुए. यूनेस्को में भारत के स्थायी प्रतिनिधिमंडल द्वारा आयोजित इस समारोह में यूरोप, अफ्रीका, एशिया, अरब देशों, अमेरिका और … Read more

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी अधिकारियों पर बढ़ते अत्याचारों का आरोप, मानवाधिकार संगठन ने जताई चिंता

क्वेटा, 12 सितंबर . बलूच मानवाधिकार संगठन बलूच यकजेहती कमेटी (बीवाईसी) ने पाकिस्तान के अधिकारियों पर बलूचिस्तान में सैन्यीकरण और दमन का सुनियोजित अभियान चलाने का आरोप लगाया है. संगठन का कहना है कि हिंसा और विस्थापन वहां आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं. बीवाईसी ने कहा कि सड़कों के … Read more

वियतनाम के साथ रक्षा और ऊर्जा समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा : पीएम मोदी

नई दिल्ली, 12 सितंबर . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के इतर वियतनाम के प्रधानमंत्री ले मिन्ह हंग से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को लेकर सकारात्मक और व्यापक चर्चा हुई. … Read more

भारतीय नौसेना के ‘आईएनएस सुदर्शनी’ ने की इतालवी नौसेना प्रमुख की मेजबानी, भारत-इटली समुद्री संबंधों को मिली मजबूती

रोम, 12 सितंबर . भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत ‘आईएनएस सुदर्शनी’, चल रहे ट्रांसोसेनिक अभियान ‘लोकायन 2026’ के हिस्से के रूप में इटली के लिवोर्नो मौजूद है. यहां शुक्रवार को इतालवी नौसेना के प्रमुख एडमिरल ग्यूसेप बेरुट्टी बरगोट्टो ने दौरा किया. उन्होंने क्रू और कैडेट्स से बातचीत भी की. रोम स्थित भारतीय दूतावास ने … Read more

एआई, सोशल मीडिया और ड्रोन बने आतंकियों के नए हथियार, सुरक्षा रणनीतियों में बदलाव जरूरी: यूएनएससी

संयुक्त राष्ट्र, 12 सितंबर . संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए आतंकी हमले की 25वीं वर्षगांठ पर आतंकवाद से निपटने की रणनीतियों में बदलाव पर जोर दिया. यूएनएससी ने कहा कि आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ड्रोन और उपग्रह जैसी नई … Read more

अमेरिकी मीडिया की नजर में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बदलता समीकरण

वॉशिंगटन, 12 सितंबर . अमेरिका के प्रमुख अखबारों ने नई दिल्ली में हो रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बदलते वैश्विक हालात की झलक के तौर पर देखा है. ये हालात तनावपूर्ण गठबंधनों, क्षेत्रीय युद्धों और वॉशिंगटन व बीजिंग के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा से तय हो रहे हैं. ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने एक खबर में कहा … Read more

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए 7 साल बाद आ रहे भारत

नई दिल्ली, 12 सितंबर . चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार को नई दिल्ली में होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं. यह लगभग सात वर्षों में उनकी भारत की पहली यात्रा होगी. उम्मीद है कि समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय … Read more

पाकिस्तान में प्रेस स्वतंत्रता की तेजी से बिगड़ती स्थिति पर वैश्विक संगठनों ने जताई चिंता

न्यूयॉर्क, 11 सितंबर . कई अंतरराष्ट्रीय प्रेस स्वतंत्रता संगठनों और मानवाधिकार समूहों ने शुक्रवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखकर देश में तेजी से बिगड़ते प्रेस स्वतंत्रता के माहौल पर गंभीर चिंता व्यक्त की. संगठनों ने चेतावनी दी कि पत्रकारों पर बढ़ते प्रतिबंध और कार्रवाई स्वतंत्र पत्रकारिता को कमजोर कर रहे हैं. … Read more

ईरान तेल की कीमत से अमेरिका को चोट पहुंचाएगा, भारत की रसोई पर भी पड़ेगा असर : एक्सपर्ट सुरिंदर सिंह लाली

नोएडा, 11 सितंबर . अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ सुरिंदर सिंह लाली ने कहा कि ईरान समझ गया है कि वह सीधे हमले की जगह तेल की कीमतों से अमेरिका को चोट पहुंचा सकता है. लाली ने चेतावनी दी कि तेल, उर्वरक और हीलियम की कीमतें बढ़ने से भारत के चालू खाते के घाटे, महंगाई और … Read more

बलूचिस्तान में कार्रवाई का दायरा बढ़ा, पाकिस्तानी अधिकारियों के दमन का शिकार बनीं महिलाएं

इस्लामाबाद, 11 सितंबर . बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना द्वारा लोगों को जबरन गायब करने का जो परेशान करने वाला सिलसिला चल रहा है, उसमें ऐतिहासिक रूप से पुरुषों को निशाना बनाया जाता रहा है, जबकि इसके सामाजिक, आर्थिक और मानसिक परिणाम महिलाओं को भुगतने पड़ते हैं. 2025 के बाद से इस चलन में बदलाव आया … Read more

बलूचिस्तान: 11 हमलों में मारे गए 12 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक, बीएलएफ का दावा

क्वेटा, 11 सितंबर . बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट (बीएलएफ) ने दावा किया है कि पिछले कुछ दिनों में बलूचिस्तान के विभिन्न इलाकों में किए गए 11 हमलों में एक पुलिस अधिकारी समेत 12 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षा कर्मियों को मार दिया गया. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, संगठन ने एक पुलिस थाने और संचार ढांचे को … Read more